Advertisement

ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो खटाल के समीप ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक से शादी मे अपने ससुराल पिछरी जा रहे रांची रोड मरार बस्ती निवासी सोमर रजवार एवं पीछे बैठे बालेश्वर रजवार घायल हो गया। घटना 8 मई का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायलो को स्थानीय रहिवासियों की मदद से सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल (Central Hospital) ढोरी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोमर रजवार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक अन्य जानकारी के अनुसार चन्द्रपुरा थाना (Chandrapura police station) के हद में मकोली ओपी थाना क्षेत्र के मकोली पेट्रोल पंप के समीप पैदल चल रहे 52 वर्षीय राजकिशोर सोनार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें राजकिशोर घायल हो गया।

घायल राजकिशोर नावाडीह थाना के हद में बोदरो का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से 108 एम्बुलेंस से उसे सीसीएल (CCL) के करगली क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर एसके भारतीय ने प्राथमिक इलाज किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *