Advertisement

भ्रष्टाचार के विरोध में बीजेपी ने निकाली हेमंत सोरेन की शव यात्रा, फूंका पुतला

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Cheif Minister of Jharkhand Hemant Soren) का शव यात्रा कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने सीएम (CM) का पुतला फूंका।

जानकारी के अनुसार शव यात्रा 8 मई की संध्या फुसरो नगर मंडल के नवा खाली पाड़ा मंदिर से पुराना बीडीओ ऑफिस भाजपा कार्यालय तक निकाला गया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ राम, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मोर्चा नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, बोकारो महिला उपाध्यक्ष राधा देवी, आदि।

जिला मंत्री सरोजिनी देवी, मनोज कुमार, शंकर सिन्हा, जितेंद्र सिंह, रमेश स्वर्णकार, महेंद्र सिंह, शिवलाल रविदास, बीना देवी, देव नारायण महतो, सुमन कुमारी, नितेश सिंह, वरिष्ठ नारायण सिंह, सुनीता देवी, कृष्णा कुमार सोनी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *