Advertisement

चलकरी में जलयात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीराम महायज्ञ प्रारंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में चलकरी स्थित गिरिटोला में 8 मई को कलश यात्रा (जलयात्रा) के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ की शुरुआत किया गया। मौके पर आसपास की 108 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार कलश यात्रा के दौरान समीपस्थ बेरमो मार्ग स्थित दामोदर नदी तट पर आचार्य गोवर्धन बाबा द्वारा गंगापूजन के साथ कलश में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। यहां से कतार बद्ध होकर आयोजन स्थल पर पहुंचे।

यहां पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, सर्व देवता पूजन, संध्या आरती उपरांत रात्रि को श्रीराम कथा प्रारंभ कर दिया गया। प्रवचन रजरप्पा धाम से पधारे संयोजक रामशरण गिरि, देवघर के मानस मधुकर अनिल बाल ब्यास द्वारा प्रभु श्रीराम के चरित पर विशेष प्रकाश डाला गया।

यह आयोजन आगामी 12 मई तक अनवरत चलता रहेगा। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कामेश्वर गिरि, मुन्ना गिरि, रूपलाल गिरि, सुदामा गिरि, नरेश गिरि, दिनेश गिरि, देवानंद गिरि, नगन प्रसाद नायक सहित विभिन्न मुहल्ले के सैकड़ो श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *