प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर रांची पुलिस प्रशासन (Police Administration) पूरी तरह मुस्तैद है।
इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने 2 मई को राजधानी रांची के मुख्य बाजार सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुवाई डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे थे। फ्लैग मार्च में रैफ और जैप के जवान मौजूद थे।
दरअसल फ्लैग मार्च निकालने का मकसद आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जताना था। पुलिस का काम असामाजिक तत्व पर नजर रखना होता है। कोई भी बड़ा त्योहार हो पुलिस और अन्य एजेंसी शहर में तत्पर और मुस्तैद रहती है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन का बड़ा दायित्व रहता है।
इसी दायित्व का निर्वहन करते हुए पुलिस ने रांची के मोरहाबादी मैदान से पीसीआर वैन और अन्य वाहन से शहर के हिन्दपीढ़ी, लालपुर, अपर बाजार, कांके रिंग रोड, बूटी मोड़, कांटा टोली, डोरंडा, हिनू, हटिया, रातू रोड सहित कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने वज्र वाहन के साथ मेनरोड, डोरंडा, अरगोड़ा चौक आदि कई मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च किया।
![]()












Leave a Reply