Advertisement

मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं-राहुल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र (CCL B&K Area) के तमाम परियोजनाओं के मजदूरों की समस्या को लेकर 2 मई को करगली रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में बीएमएस से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के सीसीएल जोन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने महाप्रबंधक (Genral Manager) के साथ विभिन्न मजदूर समस्या समाधान को लेकर बात की।

यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने मांगों को रखते हुए कहा कि क्षेत्र के रहिवासी प्रदूषण से त्रस्त है। इसका निदान अविलंब किया जाना चाहिए। गर्मी के समय श्रमिक कालोनियों में प्रति दिन पानी की सप्लाई नहीं होना दुर्भाग्य की बात है।

बंद करगली कोलियरी और करगली वाशरी को चालू किया जाए। मजदूरों को ससमय पदोन्नति, अस्पतालों में चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की बहाली की जाए। कहा कि मजदूरों के हर समस्याओं का निदान करना प्रबंधन का दायित्व बनता है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि महाप्रबंधक एम के राव ने लगभग सभी मांगों को दुरुस्त करने की सहमति बनाते हुए कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या है उसको मेरे तक समय पर पहुंचाया जाए। निदान अवश्य किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन अगर शीघ्र मांगों पर पहल नहीं करती है तो प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर संजय पांडेय, राम निहोरा सिंह, निमेश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *