Advertisement

एपीजे अब्दुल कलाम और बिरसा मुंडा अवार्ड से ढोरी जीएम सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। दलित हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिरसा मुंडा राष्ट्रीय अवार्ड एवं डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय अवार्ड पाने वाले ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के अग्रवाल (Genral manager MK Agrawal) को डीडीएमएस (DDMS) विद्युत आनंद अग्रवाल और लक्ष्मी नारायण ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

खान सुरक्षा उप निदेशक विद्युत आनंद अग्रवाल कहा कि महाप्रबंधक अग्रवाल द्वारा दलित हित में किये गये कार्य सराहनीय तथा अन्य सीसीएल अधिकारियों के लिए प्रेरणा प्रद है।

ज्ञातव्य हो कि, ढोरी महाप्रबंधक अग्रवाल को भारतीय दलित अकादमी के 37वे अधिवेशन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम मे बिरसा मुंडा एवार्ड दिया गया था। वहीं बीते माह 12 मार्च को त्रिपुरा के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एवार्ड जीएम अग्रवाल को मिला था।

जिसे संस्था के राष्ट्रीय सचिव अनिल वाँसफोर ने अग्रवाल को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को बोकारो जिला के हद में ढोरी के चपरी गेस्ट हाउस में सम्मान पत्र प्रदान किया। संस्था ने अग्रवाल द्वारा दलित हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया।

मौके पर अधिकारियों में आर के सिंह, मेराज अहमद, जयशंकर प्रसाद, प्रतुल कुमार, कुमार सौरभ, बी के साहू, एस के सिंह, अरविंद शर्मा, रंजीत कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार सिंह, उप प्रबंधक (कार्मिक) रमन कुमार, मृत्युंजय कुमार, रवी कुमार, यूनियन प्रतिनिधियों में भीम महतो, पवन सिंह, विकास सिंह, राजू भूखिया, जवाहर लाल यादव, बैजनाथ महतो ,अविनाश सिंह, ओम शंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *