प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भाजपा चास नगर उत्तरी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर नयाटांड में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व मिठाई बांटी गई। यहां नवीन कॉपरेटिव सामुदायिक भवन में विचार गोष्ठी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा बोकारो जिला (BJP Bokaro District) महामंत्री सह नगर प्रभारी सजंय त्यागी ने कहा कि भारत को एक सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी संविधान देकर बाबासाहेब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी, जिससे देश का हर नागरिक समान अधिकार के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष पन्ना लाल कान्दु, प्रकाश प्रामाणिक, गणेशचन्द्र राय, अरविंद राय, बुद्धेश्वर घोषाल, रणजीत बरनवाल, झंडु डे, डी पी दास, छठू राम, विजय कुमार शर्मा, पी सी शर्मा, एस के यादव, फुलेना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सरिता देवी, गुड़िया, आदि।
डॉली, राजेश रजवार, दिनेश कुमार महतो, कनतू ठाकुर, दिलीप पाल, कन्हैया गुप्ता, शंभू दास, सुरेंद्र प्रसाद, बबिता देवी, अंजू देवी, चिन्ता देवी, फुदु देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, संजु देवी, पूनम देवी, आरती मण्डल आदि उपस्थित थे।
216 total views, 3 views today