Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बस हादसा, 45 यात्रियों की मौत

साभार/शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। बुधवार को यहां की टोंस नदी में एक बस के पलटने से 45 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शिमला जिले के सुदूर नेरवा इलाके में हुई। सिरमौर जिले से लगते इस क्षेत्र में बस के टोंस नदी में पलटने से 45 लोगों की मौत हो गई। 56 यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिर गई। सूचना मिलने तक राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना सुबह के वक्त हुई जब एक प्राइवेट बस उत्तराखंड के टियूनी जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर शिमला और सिरमौर दोनों ही जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शिमला के एसपी डी डबल्यू नेगी ने बताया कि यह हादसा सिरमौर जिले की सीमा से सटे शिमला के नेरवा पुलिस स्टेशन के अतर्गत हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस में 56 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *