Advertisement

देवघर-सारवां मार्ग पर बलेनो व् ऑटो के बीच भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला (Deoghar district) के हद में 20 जून की दोपहर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास और विशनपुर के बीच सारवां- देवघर मुख्य मार्ग बलेनो कार और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक व्यक्ति ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बलेनो कार देवघर से सारठ की ओर जा रही थी। सामने से ऑटो देवघर की ओर जा रही थी। इस दौरान ग्रामीण सड़क किनारे महुआ का पेड़ काट रहे थे। इस दौरान पेड़ की डाल का बड़ा हिस्सा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। अचानक सड़क पर पेड़ की डाल गिरने से दोनों गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया।

जिससे ऑटो और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक युवक की मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार देवघर के कोरियासा मोहल्ला निवासी विकास दास, मेनका देवी और देवीपुर थाना के हद में रामूरायडीह निवासी दीपक सिंह घायल हो गए। घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीस में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *