प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पत्र के आलोक एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा जारी पत्रांक 4724 के तहत 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस क्रम में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय तथा जरीडीह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बांधडीह में देश की संविधान दिवस पर प्रातःकालीन प्रार्थना के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना, सामूहिक पाठ कराया गया।इसका उद्वेश्य संविधान में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना था।
जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली मध्य विद्यालय में शिक्षक मो. नौशाद अली, शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, रूपेश कुमार महतो, चलकरी उच्च विद्यालय में एचएम अनिल सिंह, अध्यक्ष सोहन रविदास एवं अन्य सभी शिक्षक उपस्थित थे। पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अंचल अधिकारी अशोक राम के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों, कर्मियों ने संविधान की प्रभुसत्ता को बचाए रखने की शपथ ली।
दूसरी ओर जरीडीह प्रखंड के हद में मध्य विद्यालय बांधडीह में प्रधानाध्यापिका संजीता कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों को संविधान की महत्ता बताई गई तथा इसे समाज की हर गतिविधियों, हर मूल्यों में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। अन्य समाचार के अनुसार भाजपा अंगवाली मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर की उपस्थिति में देवी दास, मुकेश मिश्रा, देवीलाल मिश्रा, प्रकाश महतो, कार्तिक सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रभुसत्ता व् मर्यादा को कायम रखने की शपथ ली।
![]()













Leave a Reply