एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा संविधान दिवस पर संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों का संदेश हेतु 26 नवंबर को रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर इंचार्ज, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कॉलेज कर्मी व् सैकड़ो छात्र-छात्रा शामिल थे।
जानकारी के अनुसार संविधान दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्य की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों का संदेश हेतु कॉलेज परिसर से एमटीएस कॉलोनी तक रैली निकाली गई। रैली में संविधान हिंदुस्तान की जान है, भारतीयों के अधिकारों की पहचान है। संविधान का करो सम्मान, यह है भारत देश की जान। भलाई का जिसमें है विधान, वही है भारतीय संविधान। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान।

संविधान हमारी शान है, एकता की पहचान है। जय जवान, जय किसान, जय संविधान आदि नारा लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पठन करवाया और संविधान के अनुसार चलने की शपथ दिलवाई गई। प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक कर्तव्य एवं युवा, संविधान के महत्व व लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि संविधान दिवस संविधान निर्माताओं को याद करने, प्रस्तावना पढ़ने और मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।

जागरूकता रैली में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ सुशांत बैरा, कार्यालय कर्मी हरीश नाग, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद, कलावती देवी, दीपक कुमार राय, काजल, बालेश्वर यादव, करिश्मा, विशेश्वर पासवान, सुसारी देवी, आशा देवी, छात्र-छात्रा, एनएसएस के स्वयं सेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply