Advertisement

पड़ोसी पर खरीदे गए नए कपड़े, ड्रेस ट्रायल के बहाने आभूषण चोरी का आरोप

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कुम्बा गुटु रहिवासी महिला ने पड़ोस में रहनेवाली महिला पर खरीदे गए नए कपड़े देखने, ड्रेस ट्रायल के बहाने आभूषण चोरी का आरोप लगायी है। पीड़िता ने इससे संबंधित तहरीर थाना में दी है।

जानकारी के अनुसार कुम्बा गुटु रहिवासी महिला देव कुमारी देवी पत्नी संजय कुमार भगत ने अपने घर से लगभग 10 लाख से अधिक के गहनों एवं सोने के समानों की ठगी व धोखे से चोरी करने का आरोप पड़ोस की रहने वाली एक युवती पर लगाई है। मामले की पुष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को आधार बनाकर मसले की जानकारी दी गई है। मामले की सूचना व शिकायत कर निष्पक्ष एवं गंभीर जाँच की मांग पीड़िता ने की है। चोरी गये सोने-चाँदी के आभूषणों एवं अन्य सामान की बरामदगी हेतु आवश्यक कार्रवाई की माँग नामकुम थाना से की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि खरीदे गए नए कपड़े बदलने के घ्येय से पीड़िता के घर पड़ोस में रहनेवाली 26 वर्षीया युवती ड्रेस का ट्रायल करने के लिए घर के अन्दर कमरे में गई। वही से घर में घुस कर सोना चांदी का आभूषण जिन्स पैंट के अन्दर छुपा कर चलते बनी। लॉकर में सोने और चाँदी के सामान के दो अलग-अलग पर्स रखे हुए थे।

उक्त चालबाज युवती ने दोनों पर्स चोरी कर अपनी कमर में कपड़ों के अंदर छिपा लिए और घर से लेकर चली गई। पीड़िता के अनुसार चोरी गये सामान में चाँदी की मोटी पायल एक जोड़ा, चाँदी की अन्य पायल, चाँदी के सिक्के, चाँदी के पान के पत्ते, चाँदी की सुपारी, चाँदी की मछली, सोने का माँग का टीका दो जोड़ी, सोने की नथिया, सोने का कंगन, सोने की अंगूठियाँ, जिनमें हीरे की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र दो, सोने का चेन एक, सोने एवं चाँदी के अन्य आभूषण और कीमती सामान शामिल है।

बताया जाता है कि घटना के उपरांत अपने बचाव व पुलिसिया पूछताछ के डर से आरोपी बंगलौर चली गई है। बहरहाल मामले के तहत कई अन्य ने भी पुष्टि की है। पुलिसिया कार्यवाही एवं सक्रियता के तहत अगर जांच की जाती है तो बड़े मामले का पर्दाफाश होने की संभावना है। पीड़िता ने 26 नवंबर को बताई कि उन्होने लॉकर बंद कर दिया और चाबी पास में ही सामने रख दी थी। अलमारी के अंदर वाले लॉकर की चाबी भी वहीं रखी हुई थी। आरोपी युवती ने इसी अवसर का लाभ उठाकर मौके का लाभ उठाने में सफल हुई।

कहा कि उनकी अनुपस्थिति अथवा इस दौरान उनका ध्यान दुकान की तरफ चला गया, चूंकि उनकी घर और दुकान साथ में है। उसने लॉकर खोलकर उसमें रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान निकाल लिए। कहा कि सोने का समान एक बैग में तथा चांदी का समान दुसरे बैग में था। दोनों ही बैग अपने कमर के जिन्स में दबा ली। आरोपी ढिला ट्रोजर
पहनी थी, इसलिए वह समझ नही पाई। बाद में जब लॉकर खोली तो देखा की जेवर नहीं है।

पीड़िता द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर उसने साफ इंकार कर दी। कहा कि आप सभी जगह खोज लो। फिर वह विडियो बनाने लगी बोली चलो मैं आपका समान खोज देती हूं फिर वह बोल रही है कि मैं भी केश करूंगी मेरा भी समान चोरी हो गया है। सच्चाई यह है कि दूसरे पर विश्वास करने के कारण उक्त दु:खद ठगी व चोरी की घटना घटित हो गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *