Advertisement

खाद कालाबाजारी के खिलाफ डीएम कार्यालय के समक्ष किसानों का प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर, टाउनशिप व लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ किसानों ने उठाई आवाज

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर समस्तीपुर स्टेशन चौक से जुलूस निकालकर 26 नवंबर को जिला समाहरणालय (डीएम कार्यालय) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर धरना व् सभा आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी किसानों ने स्मार्ट मीटर, टाउनशिप एवं लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ विरोध जताते हुए सरकार से किसान विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की। आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला किसान कौंसिल के मनोज प्रसाद सुनील, बिहार राज्य किसान सभा के शंकर प्रसाद यादव एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि किसान महासभा के ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रो. उमेश कुमार, जिला किसान कौंसिल के सत्यनारायण सिंह, सिया प्रसाद यादव, उपेंद्र राय, अवधेश मिश्र, लाला प्रसाद, महेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, पूर्व पार्षद अर्जुन राय, रामाश्रय महतो एवं बिहार राज्य किसान सभा के रामजतन सिंह राकेश, गजेन्द्र प्रसाद चौधरी, रामप्रीत पासवान, अनील प्रसाद, मो. मुन्ना, सुरेंद्र कुमार मुन्ना आदि ने सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह विधायक अजय कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं खाद-बीज की उपलब्धता और कृषि संकट किसानों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान एसआईआर और एफटीए रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, कर्ज से किसानों को मुक्त करने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, वन अधिकार कानून 2006 को सख्ती से लागू करने तथा भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को रद्द करने की मांग उठाई गई। मौके पर किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और सभी किसानों की पूर्ण कर्ज माफी, कृषि कार्य हेतु लगे मीटर का रिडिंग कराकर किस्तवार बकाया बिजली वसूलने की व्यवस्था करने की मांग भी की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा और कृषि संकट के समाधान के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *