रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त 25 वर्षीय कौशर अंसारी को 24 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के आहरडीह रहिवासी रोजर मियां के पुत्र कौशर अंसारी के खिलाफ नावाडीह थाना में बीते 23 नवंबर को कांड क्रमांक 84/26 के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में नामजद अभियुक्त के रूप में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने दी।
![]()













Leave a Reply