Advertisement

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का मुंबई में भव्य स्वागत

नई जिम्मेदारी के लिए बिहार फाउंडेशन ने दी शुभकामनाएं

मुश्ताक खान/मुंबई। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रसिद्ध प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद राजीव रंजन के मुंबई आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर की नवी मुंबई कोऑर्डिनेटर कमेटी की ओर से शानदार स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजीव रंजन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नई जिम्मेदारी पर दी गईं शुभकामनाएं

स्वागत समारोह का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजीव रंजन को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और अनुभव से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत तथा उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा पनवेल विधानसभा क्षेत्र के उप-समन्वयक विशाल आनंद एवं कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एकजुटता और सहयोग का दिया संदेश

समारोह में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। सभी ने बिहार फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और मुंबई तथा नवी मुंबई में बिहारवासियों के बीच आपसी समन्वय मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में राजीव रंजन को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में उल्लेखनीय सफलता की कामना की गई। यह आयोजन आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता का यादगार उदाहरण बना।

Tegs: #Grand welcome for JD(U) national general secretary and spokesperson Rajiv Ranjan in Mumbai

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *