Advertisement

के.बी. कॉलेज बेरमो एनएसएस इकाई द्वारा की गयी छठ घाट की सफाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी छठ पर्व को लेकर 10 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत के कथारा एक नंबर छठ घाट तथा बीटीपीएस मार्ग पर कोनार नदी छठ घाट की सफाई की गयी। उक्त कार्य के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर के नेतृत्व में की गयी।

मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि केबी कॉलेज एनएसएस इकाई प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व से पूर्व घाटों पर सफाई अभियान चलाकर श्रद्धालुओं व छठ व्रतीयों को सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि एनएसएस स्वयं सेवक गोद लिए गांव बोरिया दक्षिणी पंचायत के कथारा एक नंबर के समीप स्थित तालाब और बीटीपीएस कोनार नदी की सफाई की गयी। तालाबो और नदी के आसपास जमा प्लास्टिक, पुराने कपड़े और अन्य कूड़ा कचरे को हटाकर घाट परिसर को स्वच्छ बनाया गया। सफाई अभियान में उपरोक्त समेत स्थानीय महिला, पुरुष और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयं सेवकों की भागीदारी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *