अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 10 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में अनुकंपा अदालत का सफल आयोजन किया गया। अनुकंपा अदालत में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कुल 6 मामले आए, जिनका नियमानुसार निष्पादन कर दिया गया।
सोनपुर मंडल रेल प्रशासन के अनुसार अनुकंपा अदालत का मुख्य उद्देश्य दिवंगत रेलकर्मियों के आश्रित परिवारों की समस्याओं का समाधान करना तथा अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था।
जानकारी के अनुसार आयोजित अनुकंपा अदालत में सभी मामलों की संबंधित अभिलेखों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गई। इसके बाद सभी 6 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस पहल के माध्यम से दिवंगत रेलकर्मियों के आश्रित परिवारों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया गया।
अनुकंपा अदालत के सफल आयोजन से कर्मचारी कल्याण के प्रति रेल प्रशासन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता भी परिलक्षित होती है। कहा गया कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल द्वारा रेलकर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply