अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारत की विपक्षी पार्टियां प्रोपेगेंडा फैलाकर देश को गुमराह कर रही हैं। विदेशों में भारत का नाम बदनाम कर रही है। संवैधानिक मानबिंदुओं का अपमान कर रही है। इनके दुष्प्रचार अभियान के खिलाफ आमजन में एकजुटता की आज जरूरत आ पड़ी है। ऐसी पार्टियों और उनके नेताओं से सतत सावधान रहने की जरूरत है।
उक्त विचार 10 नवंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर के श्रीनिलियम रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी के सोनपुर से विधायक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने साझा की। विचार गोष्ठी को सोनपुर विधायक सिंह सहित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, सोनपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ के महासचिव अभय कुमार सिंह, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता समरजीत सिंह, पत्रकार एवं अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, नरेंद्र देव शर्मा छायाकार, अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, वैशाली जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व महासचिव ए. के. शर्मा, डॉ संपूर्णानंद तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुवदेव शर्मा के अलावा कई गणमान्य बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया। कवि तारकनाथ सिंह ने काव्य पाठ द्वारा अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा प्रोपेगेंडा फैलाकर देशवासियों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। कोशिश की जा रही है कि किसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से अपदस्थ किया जाए। कहा कि देश और दुनिया में देश के गौरव को ऊंचा करने वाले मोदी के रहते सत्ता की कुर्सी इन कांग्रेस वालों को मिलने वाली नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राजीव सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल एवं अन्य दर्जनों गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply