रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बोकारो पुलिस पूरी तरह चौकस हो गई है। असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दी है।
बताया जाता है कि इसी क्रम में सिटी थाना पुलिस द्वारा बोकारो शहर के नया मोड़, सेक्टर-12 मोड़ समेत विभिन्न इलाकों में बीते 3-4 नवंबर की रात्रि सघन छापेमारी चलाया गया। इस दौरान कई शराब दुकानों के आसपास चल रहे अवैध जमावड़ों और अड्डेबाजी को हटाया गया।
जानकारी देते हुए 4 नवंबर को सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों पर गैरकानूनी गतिविधियां अपराध को बढ़ावा देती है। कहा कि शराबियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
![]()













Leave a Reply