पूजा समिति को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश
राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर 9 अक्टूबर को बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने किया।
बैठक में पूजा शांतिपूर्वक मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निकास द्वार एवं प्रवेश द्वार अलग अलग रखने, महिलाओं एवं पुरुषों का अलग अलग लाइन की व्यवस्था करने, सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। ताकि पूजा के दौरान पंडाल परिसर तथा आसपास सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में कहा गया कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों को सेल्फी प्वाइंट बनने से रोका जाय। वाहन पार्किंग हर पंडाल के बाहर बनाना है। सभी पूजा कमेटियां समय पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करेंगे। कहा गया कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कुल 6 स्थानों में मां दुर्गा की पूजा होती है। यहां बोकारो थर्मल पंच मंदिर, ऑफिसर्स क्लब, बोकारो थर्मल क्लब, फेसटू कॉलोनी, कथारा शिव मंदिर एवं जारंगडीह चौक में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जाता है।
थाना प्रभारी ने पूजा कमिटी के पदाधिकारियों को वोलेंटियर नियुक्त करने एवं थाना को सूची जल्द उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अविलंब थाना को सूचित करने को भी कहा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी के अलावे एसआई भागीरथ महतो, मनोज सिंह, संजय कश्यप सहित जिप सदस्य शहज़ादी बानो, मुखिया चंद्रदेव घासी, मो इम्तियाज, श्रवण सिंह, रामेश्वर कुमार मंडल, सुषमा कुमारी, भैरव महतो, जितेंद्र यादव, बिरसा रजक, जानकी महतो, खिरोधर महतो, अख्तर अंसारी, मनीराम मुर्मू, मो. शाहजहाँ, मोतीलाल महतो, मंजूर आलम, सुदेश भुइयां, वाजिद अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply