प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के तांतरी उत्तरी रहिवासी समाजसेवी उग्रसेन मिश्रा का बीते 6 सितंबर को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के पूर्व कर्मचारी समाजसेवी उग्रसेन मिश्रा का आकस्मिक निधन बीते 6 सितंबर की रात उनके पैतृक आवास पर हो गई। परिजनों के अनुसार वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।दिवंगत मिश्रा काफी मिलनसार थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके अनुज भामस के केंद्रीय नेता सह सेवानिवृत सीसीएल कर्मी रविन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार सहित पूरा पंचायत एवं सगे, संबंधी सभी शोकाकुल हैं। उनका अंतिम संस्कार 7 सितंबर को फुसरो-बोकारो मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी श्मशान घाट पर सैकड़ों अनुयायीयों की उपस्थिति में की गयी।
![]()













Leave a Reply