एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मजदूरों ने 6 सितंबर को संडे ड्यूटी का बहिष्कार किया।
जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा निर्धारित संडे ड्यूटी में भारी कटौती की गई, जिसकी सूचना मजदूरों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह को दी। इसे लेकर श्रमिक नेता सिंह ने जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी पी के सेनगुप्ता एवं परियोजना अभियंता निखिल कुमार से बात की तथा उन्होंने प्रबंधन से संडे ड्यूटी में कटौती नहीं करने की बात कही।बताया जाता है कि प्रबंधन ने फंड की कमी बताकर संडे हेड्स बढ़ाने में असमर्थता जाहिर की। जिससे नाराज होकर मजदूरों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नेतृत्व में संडे ड्यूटी का बहिष्कार किया तथा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस बावत आरसीएमएस रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिन मजदूरों का संडे काटा गया है, वह मजदूर उद्योग हित में 8 घंटा के बजाय 9 घंटा काम करते हैं। कहा कि प्रबंधन मजदूरों का संडे ड्यूटी लगाने में भेदभाव कर रही है, इसलिए जब तक संडे ड्यूटी आबंटन में कटौती की जाएगी, मजदूर इसका विरोध करेंगे। विरोध करने वालों में यूनियन नेता अशोक कुमार ओझा, सेवा मंडल, रामचंद्र मंडल, कैलाश महतो, छोटन यादव, नुनु चंद मोहली, संजय मुंडा, निवास ठाकुर, जय नारायण महतो, सूरज कुमार, मंगरु मांझी, बाले प्रसाद, अशोक गोप, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद कलाम, नंदलाल मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply