Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

यात्रा के दौरान रेलकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देश की एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। उपस्थित सभी रेलकर्मियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
सोनपुर रेल मंडल प्रशासन के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त अवसर है।

इस अभियान के माध्यम से रहिवासियों को राष्ट्रध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व कार्यस्थलों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेल मंडल की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें तथा अपने आसपास के रहिवासियों को भी इससे जोड़कर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *