Advertisement

बजरंगबली मंदिर खैराचातर में श्रद्धालुओं ने पूजा बाद ग्रहण किया प्रसाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में 11 अगस्त को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी मनोज कुमार के साथ विष्णु जायसवाल, अनीश कुमार जायसवाल, अविनाश जायसवाल सहित अन्य बजरंग बली के भक्तों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

मौके पर समाजसेवी मनोज कुमार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कहा कि बजरंगबली के चरणों में सेवा करने और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

रहिवासी विष्णु जायसवाल ने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम भक्त भगवान बजरंगबली की भक्ति रहिवासियों को सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं के साथ जुड़कर आत्मिक संतुष्टि मिलती है। अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण करना धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मौके पर रहिवासी श्रद्धालू अविनाश जायसवाल ने कहा कि बजरंगबली की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि आए, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे भी सहयोग जारी रहेगा। ज्ञात हो कि इस अवसर पर उपस्थित बजरंग भक्तों में प्रसाद पाने की खास ललक देखने को मिला।

वहीं प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में कहा कि सेवा और भक्ति के ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *