प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। यूं तो पूरे झारखंड में न जाने किस कारण से 60 प्लस महिला, पुरुष बुजुर्गों की पेंशन राशि बीते कई महीने से रुका हुआ है। अपने बैंक खाते में राशि आता नहीं देखकर वृद्ध काफी परेशान दिख रहे है और भुखमरी की स्थिति में आ गए हैं।
इसे लेकर 11 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो के कार्यालय में उलगडा सहित कई पंचायत के दर्जनों महिला, पुरुष वृद्धों की टोली पहुंचकर उनसे भेंट की और अपनी व्यथा का इजहार किया।
बताया जाता है कि इस अवसर पर बीडीओ महतो ने वृद्धजनों को अच्छी तरह समझाया कि पूरे बोकारो जिले में यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि आप धैर्य रखें, शीघ्र ही कथित लंबित राशि अवश्य मिलेगी। वहीं वृद्धजनों की टोली 50+ को हाल ही में किए गये चार माह की राशि एकसाथ भुगतान किए जाने का जिक्र कर रहे थे। साथ हीं वे राज्य सरकार के रवैये से नाराज दिख रहे थे।
![]()













Leave a Reply