Advertisement

आकाशीय बिजली से बैल की मौत, पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासन को दी गई सूचना

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में 10 अगस्त की दोपहर बाद आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। मृत बैल मधुकरपुर रहिवासी नकुल मुंडा का बताया जा रहा है।

जानकारी देते समाजसेवी नीलकंठ रजक ने बताया कि बैल मधुकरपुर के बाजार टांड़ स्थित मैदान में अन्य मवेशियों के साथ घास चर रहा था। इस दौरान अचानक मौसम में बदलाव के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गयी और तेज बिजली की कड़कड़ाहट हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय रहिवासियों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने पशुपालक को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत/मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर से आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *