Advertisement

कसमार के बबलु को लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के युवा हिसीम गांव रहिवासी साईं नाथ विश्वविद्यालय के छात्र बबलु कुमार महतो को आगामी 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आमंत्रण में उनका नाम दर्ज है तथा उन्हें वेम्बनाड परिसर आवंटित किया गया है।

बताया जाता है कि यह अवसर माय भारत द्वारा आयोजित भारत 1947 से भारत 2047 विषयक राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन के बाद मिला है। बबलु इससे पहले अंतरराष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर चुके हैं। इसके बाद माय भारत बजट क्वेस्ट में लगभग 12 लाख प्रतिभागियों के बीच चयनित होकर प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
ज्ञात हो कि, बबलू प्राकृतिक रक्षण और अखण्ड भारत पर्यावरण यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *