Advertisement

नया मोड़ के वेस्टर्न फॉर्म में 93 बैच की महिलाओं ने मनायी सावन महोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म भवन में बीते 9 अगस्त की देर संध्या सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 93 बैच की दशवी उत्तीर्ण महिलाओं ने भाग लिया।

जानकारी देते हुए समाजसेविका सह भाजपा नेत्री ममता गोस्वामी ने 10 अगस्त को बताया कि सावन महोत्सव में 93 बैच की दर्जनों महिलाओं ने शामिल होकर अपने शैक्षणिक काल को याद की। साथ हीं इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गीत, संगीत तथा नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित तमाम महिला शामिल रही।

ज्ञात हो कि, वेस्टर्न फॉर्म में आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं द्वारा विशेषकर हरे परिधानों में रैंप वॉक किया यादगार रहा। इस अवसर पर 93 बैच की सीमा सिंह, ममता गोस्वामी, पूजा, सुमन, मिट्ठू, मीनाक्षी, आभा, राजकुमारी, नीलम, विभा, शुभ्रा, मंजू, सीमा, कुसुम, शिप्रा, संध्या, सुमन, प्रभा, प्रतिभा, कल्पना, मुन्नी, सुनीता आदि दर्जनों महिलाओं ने सावन महोत्सव में शिरकत की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *