प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण-26 का डिजिटाइजेशन शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
बताया जाता है कि प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के क्रमशः चांदो, मायापुर, खेतको, चांपी, चलकरी उत्तरी तथा दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी तथा दक्षिणी, पिछरी उत्तरी तथा दक्षिणी पंचायत आदि में बीते 30 जून से प्रारंभ विशेष गहन पुनरीक्षण-26 अभियान के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन कार्य 29 जुलाई तक शत प्रतिशत पूरी कर ली गई है।
पेटरवार प्रखंड के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार महतो ने उक्त जानकारी देते हुए जगत प्रहरी को बताया कि यह कार्य बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों, शिक्षकों की अथक प्रयास एवं पारदर्शितापूर्ण कार्य संपादन से पूरी की जा सकी। उन्होंने बताया कि दस पंचायतों की कुल 54 बूथों में कुल नामित 46,571 मतदाता हैं, जिनमें से अबसेंड, मृत, सिप्टेड, डबल आदि में कुल 3117 के नाम आएं है, जिनका नाम विलोपित करने का काम किया जाएगा, या वे दावा अथवा आपत्ति कर सकते हैं।
![]()













Leave a Reply