Advertisement

कार्यकर्ताओं ने पांच नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा बीते 28 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी की गई। इस सूची में बोकारो जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, भाजपा नेता कुमार अमित, जिला मंत्री विक्रम पांडेय एवं गोमिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

उपरोक्त के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर पेटरवार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, शांति लाल जैन, असित बनर्जी, सुधीर सिन्हा, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप नायक, पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, राजेश कुमार, पिंटू महतो, अखिल मरांडी, डेगलाल यादव, प्रितम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *