एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में 28 जुलाई को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्राम पंचायत सहायक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत चलाया गया था। समापन अवसर पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने कहा कि गांव के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित आम बागवानी योजना और फसल उत्पादन बढ़ाने वाली कई योजनाएं चलाई जा रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों को इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का अवसर है। बीडीओ ने कहा कि कृषि कार्य के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी जरूरी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर तेजलाल महतो और सूरज सेन ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा मिथिलेश कुमार पांडेय, सुबोध कुमार प्रजापति, धनंजय पाठक, अनिलाल सोरेन, राजेश कुमार महतो, रीता देवी, भगवती कुमारी, सीमा महतो, सोनू कुमारी, प्रकाश तिवारी, सोनी कुमारी, संतोष कुमार महतो, सावित्री कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीमा कुमारी, मो. एजाज अहमद, दुर्गावती देवी, सुजिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, मालती सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply