प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जलापूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत अंतर्गत सभी 13 वार्डों के उपभोक्ताओं के घरों में बीते चार दिनों से बिना फिल्टर किए तेनु-नहर का दूषित पानी आपूर्ति किया जा रहा है।
कथित कंपनी की ओर से जलापूर्ति प्लांट सह जालमीनार की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों के मुख्य कार्यकर्ता निताई रजवार ने 28 जुलाई को इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि यहां की स्टॉक में फिटकरी (एलम) एवं ब्लीचिंग पाउडर बिल्कुल नहीं है। सूचना दिए जाने पर वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
बताते हैं कि अबतक कंपनी की ओर से पीएचईडी विभाग या पंचायत की जलसहिया को व्यवस्था की जिम्मेवारी नहीं दी गई है। जलसहिया पति रामबिलास रजवार से पूछे जाने पर बताया कि विभागीय गाइडलाइन में कंपनी से हैंडओवर लिए बिना जमा राशि खर्च नहीं कर सकते।
यह भी बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास जलापूर्ति के एवज में मोटी रकम बकाया भी रह गया है। मसलन यह कि ग्रामीणों को अभी फिल्टर किए बिना नहर के लाल पानी से ही संतोष करना पड़ेगा। फिलवक्त जिनके आवास में बोरिंग व जेड पंप की सुविधा नहीं है, उन्हें पेयजल की सुविधा उपलब्ध करने में काफी परेशानी हो रही है।
![]()













Leave a Reply