प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर 28 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित कार्यालय में बैठक की गयी। अध्यक्षता संयुक्त रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने की।
संपन्न बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य डी के शुक्ला, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, इंटर कॉलेज के प्राचार्य बबलू सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट पंचायत मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड के वार्डन, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता वी वी हांसदा, आईईएल, टीटीपीएस ललपनिया, सीसीएल के कथारा, ढोरी एवं बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक, समाजसेवी बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य विषयों पर बारी बारी से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को तैयारी को लेकर जवाबदेही सौंपी गई। सभी विभागों में झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई। बैठक में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
![]()













Leave a Reply