Advertisement

आस्था पर भारी पर रहा कोरोना का कहर

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में आस्था पर भारी पर रहा है वैश्विक महामारी कोरोना। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष पूरे देश में पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। जहां एक तरफ खुशियों का माहौल रहता था। चारों तरफ रौनक रहती थी। आज वह स्थिति देखने को नहीं मिल रही।
जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को झारखंड बाजार तुलबुल में एकमात्र मुख्य कलश के अलावा गोमियां मुख्य दुर्गा मंदिर में नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। पूजा कमेटी की ओर से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए रहिवासियों ने मां दुर्गा की पूजा कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष तुलबुल महादेव प्रजापति, मुखिया जलेश्वर हांसदा, आचार्य मनोज पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, मुरली केवट, पूजा कमेटी गोमियां महासचिव रामू प्रसाद, संरक्षक मोहन लाल साहा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *