विशेष संवाददाता/मुंबई। मनपा और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कांदिवली पूर्व, लोखंडवाला के शहरी इलाकों में फेरीवालों के बाद भंगार और लावारिस वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कमर कस ली है। अब मुंबई नगर निगम (मनपा) की सड़कों पर महीनों से खड़ी लावारिस वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका को “आर-दक्षिण वॉर्ड” की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कई ऐसे वाहनों को हटाया, जो लंबे समय से सड़क किनारे पड़े थे। भंगार वाहनों से स्थानीय नागरिक काफी परेशान थे। अधिकारियों के मुताबिक, इन वाहनों पर पहले 48 घंटे का नोटिस चिपकाया गया था, लेकिन मालिकों के सामने न आने के बाद उन्हें जब्त कर लिया गया।
48 घंटे का नोटिस, फिर सीधी कार्रवाई मनपा “आर-दक्षिण वॉर्ड” के ‘सहायक अभियंता (maintenance) हेमंत पंत ने बताया कि मुंबई में लावारिस वाहनों को हटाने के लिए विभाग द्वारा तीन अलग-अलग ठेकेदार नियुक्त किया गया है। जो शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका के अनुसार कार्रवाई करेंगे। पंत के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान की गई। इसके बाद उन पर 48 घंटे का नोटिस लगाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में वाहन मालिक सामने नहीं आते हैं, तो मनपा उन्हें जब्त कर लेगी। लोखंडवाला परिसर में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई। अब तक किसी ने अपने वाहन दावा नहीं किया, इसलिए उन्हें सड़क से हटा दिया गया। जब्त वाहनों को विखंडित किया जाएगा।
स्पेयर पार्ट्स को बेचकर होगी खर्च की भरपाई
गौरतलब है कि जब्त वाहनों को विखंडित कर उसके स्पेयर पार्ट्स को बेचकर इस ऑपरेशन में आने वाला खर्च की भरपाई की जाएगी। यह प्रक्रिया मुंबई में लावारिस वाहनों को हटाने के मानक नागरिक नियम के तहत की जा रही है। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पहले चरण में लक्जरी बस समेत कई वाहन हटाए गए। स्थानीय नगरसेवक नीलम गुरव ने बताया कि बुधवार को शुरू हुए इस अभियान के पहले चरण में दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई की गई। नगरसेवक ने कहा, उस बस का इस्तेमाल कुछ असामाजिक तत्व पेशाब करने और गंदगी फैलाने के लिए कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को बदबू और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे लावारिश वाहन इलाके की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन वाहनों के हटने के बाद अब मनपा कर्मियों को सड़क की सफाई आदि करने में भी आसानी होगी।
Tegs: #After hawkers, it’s the turn of abandoned vehicles in Kandivali East.
![]()













Leave a Reply