प्रहरी संवाददाता/मुंबई। श्रीमती नीता और मुकेश अंबानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री द राइट ऑनरेबल मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी की मुंबई में स्थित अपने घर एंटीलिया अपार्टमेंट में गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया, इतना ही नहीं उन्होंने शानदार दोपहर के लिए मेज़बानी भी की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने लोक संगीत और क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस के ज़रिए भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाया, जो विरासत, दोस्ती और सांस्कृतिक लेन-देन के लिए एक जैसी तारीफ़ को दिखाता है।

गौरतलब है कि इस मौके पर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी बहु राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी के अलावा लोक संगीत और क्लासिकल डांस के कलाकारों ने अपनी कला से कनाडा के प्रधानमंत्री द राइट ऑनरेबल मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना को मोहित कर दिया। इस मुलाकात में अंबानी परिवार ने कनाडा के प्रधानमंत्री को शाल ओढाने के साथ -साथ उन्हें विरासत की पहचान के रूप में धार्मिक ग्रंथ भागवत गीता बतौर उपहार भी पेश किया। बयाता जाता है कि श्रीमती नीता और मुकेश अंबानी द्वारा गर्मजोशी के साथ किये गए इस्तकबाल के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री द राइट ऑनरेबल मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी भुत खुश हुए और भारतीय परंपरा की जमकर तारीफ की।
Tegs: #Nita Mukesh Ambani welcomed the Canadian Prime Minister
![]()













Leave a Reply