Advertisement

इस बार गाय के दूध से होगी इफ्तार पार्टी- RSS

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुस्लिम विंग ने समुदाय के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस साल रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी के आयोजन का फैसला लिया है। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने नया प्रयोग के तौर पर गाय के दूध और उससे बने उत्पादों को ही इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के सामने परोसेगी।

मंच का कहना है कि गाय को बचाने और उसका मीट खाने से विभिन्न बीमारियां होने के संदेश को देने के लिए यह फैसला लिया गया है। मंच के यूपी और उत्तराखंड के संयोजक महिराज ध्वज सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा, जब लोग गाय के दूध पीकर रोजा खोलेंगे।

आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक के. सी सुदर्शन की पहल पर 2002 में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की स्थापना की गई थी। सिंह ने कहा, ‘इफ्तार पार्टी में गाय के दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्शन के इस्तेमाल पर जोर रहेगा। यह पहला मौका होगा, जब उत्तर प्रदेश में इस तरह की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

गाय के दूध के लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मुस्लिम विद्वान भी मानते हैं, कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और उससे बना घी दवाई का काम करता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में इस घी का इस्तेमाल किया जाता है।

मुस्लिम मंच के संयोजक ने कहा कि रमजान के मौके पर नमाज के दौरान गायों के संरक्षण की अपील की जाएगी। मंच के सीनियर अधिकारी ने कहा की पशु, पक्षी, पेड़ और पौधों समेत सभी जीव अल्लाह की देन हैं। यदि हम इनके प्रति मानवीय रवैया अपनाते हैं तो अल्लाह का करम हम सब पर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *