Advertisement

रीमा लागू के नि‍धन पर फूट-फूट कर रोई अर्शीन

दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू का निधन 59 साल की उम्र में हो गया। फिलहाल रीमा लागू स्टार प्लस के शो नामकरण में काम कर रही थी। उनकी ऑनस्क्रीन पोती का रोल निभा रही चाइल्ड आर्टिस्ट अर्शीन नामदार उनके निधन की खबर को सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ी।

अर्शीन नामदार को उनके दयावंती मेहता का रोल कर रही उनकी को-स्टार रीमा लागू की मौत की खबर न्यूज से पता चली तो अर्शीन तुरंत अपने माता-पिता के साथ उनके घर पहुंची तो वहीं पर वह फूट-फूटकर रो पड़ी। अर्शीन स्टार प्लस के शो में अवनी के किरदार में नजर आई थीं जो शो दयावंती मेहता की पोती है।

बता दें कि रीमा लागू अपनी मौत के आठ घंटे पहले ही शो की शूटिंग करके वापस लौटी थीं। 15 मई को ही शो के लिए एक नया प्रोमो शूट किया गया था। रीमा लागू को बॉलीवुड में 90 के दशक से शुरू हुई नए जमाने की मां के रूप में याद किया जाएगा। वह सलमान खान की मां के रोल में दिखी थीं. ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान की मां के किरदार के साथ उनको भी एक पहचान मिली थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *