Advertisement

आंधी ने मचाई पेटरवार प्रखंड में तबाही

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड में आई आंधी ने प्रखंड के साड़म, पोडदाग, सदमा सहित आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा गई। साड़म भाट टोला में वार्ड सदस्य मैमुन निशा के घर पर एक विशाल पेड़ गिर गया जिससे घर की छत टूट गई। वहीं स्कूटर, मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सदमाकला गांव के मनीरुद्दीन अंसारी व सत्तार अंसारी के घर पर पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। पोडदाग के सहोदरी देवी का घर आंधी की भेंट चढ़ गया। दारिद पंचायत के रजक टोला निवासी पुत्र्लेश्वर देवी का निर्माणधीन इंदिरा आवास धाराशायी हो गया।

जानकारी मिलने पर गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं सदमाकला पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिन्हा क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। उन्होंने भुक्तभोगी ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *