Advertisement

नवभारत के मीडियाकर्मियों ने बनाई कमेटी

मुंबई। महाराष्ट्र मीडिया इम्प्लाईज युनियन की नवभारत इकाई के 40 सदस्यों ने मुंबई से प्रकाशित दैनिक नवभारत समाचार के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया है। नवभारत इकाई के अध्यक्ष केसर सिंह विष्ठ और सचिव अरुण कुमार गुप्ता को बनाया गया है। इतना ही नहीं वेज बोर्ड के लिये भी कमेटी बनायी गयी है।

मुंबई से प्रकाशित हिन्दी दैनिक नवभारत के कर्मचारियों ने वेज बोर्ड समेत कई मांगों को लेकर कल 12 मई को एक यूनियन का गठन किया। इस यूनियन का लिखित पत्र बकायदे प्रबंधन को भी दिया गया है। इस यूनियन में 40 सदस्य होने का दावा यूनियन के एक पदाधिकारी ने किया है।

मजीठिया वेज बोर्ड मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चले अवमानना के मामले के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी समाचार पत्र संस्थान में बाकायदे यूनियन का गठन किया गया है। यह यूनियन महाराष्ट्र मीडिया इम्प्लाईज यूनियन के अधीन गठित की गयी है। इसकी शाखा नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई के नाम से काम करेगी। इस यूनियन में नवभारत के केसर सिंह विष्ठ को अध्यक्ष, अरुण कुमार गुप्ता को सचिव और मोहन सिंह धामी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

मुंबई के बीयूजे में हुयी एक बैठक के बाद इस यूनियन के गठन की घोषणा की गयी। नवभारत प्रेस लिमिटेड सानपाड़ा, नयी मुंबई की इस यूनियन की कार्यकारिणी सदस्यों में शेर सिंह, किरण करकेरा, विष्णू मांजरेकर और सागर चव्हाण को शामिल किया गया है। इसके अलावा जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड सहित दूसरे वेज बोर्ड को नवभारत में लागू कराने के लिये वेज बोर्ड कमेटी भी बनायी गयी है जिसमें विष्णु भारद्वाज, अरुण कुमार गुप्ता, राजित यादव, विमल मिश्र और नागेश पांडे को शामिल किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *