Advertisement

जल संकटों से जूझता कुर्ला का कसाईवाडा

संवाददाता/ मुंबई। पेयजल संकटों से जूझती कसाईवाडा की जनता अब रोड पर उतरने की तैयारी में है। पहाड़ी पर बसी घनी आबादी वाले कुर्ला पूर्व स्थित कुरैशनगर और कसाईवाडा में नीचे के लोगों को कमो-बेस पीने का पानी मिल जाता है। लेकिन जो लोग पहाड़ी के ऊपरी सतह पर रहते हैं उन्हें पानी खरीदना पड़ता है या फिर इतनी गर्मी होने के बावजूद नीचे से ढोकर ले जाना पड़ता है।

खबर के मुताबिक जैसे -जैसे शहर का तापमान बढ़ रहा है लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में पानी की किल्लतों से जुझ रहे कुरैशनगर और कसाईवाडा की जनता रोड पर उतरने की तैयारी में है।

स्थानीय समाजसेवक अफजल खान का कहना है कि मनपा के सौतेले रवैये के कारण यहां की जनता को पेयजल संकटों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की पानी के मुद्दे पर स्थानीय नगरसेवक कप्तान मलिक भी जनता के साथ हैं। लेकिन मनपा के भ्रष्ट अधिकारी उनकी भी सुनने को तैयार नहीं है।

वहीं स्थानीय नागरीक साजिद कुरैशी ने मनपा के जलापूर्ति विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता को पीने का पानी नहीं मिलता। लेकिन बिल्डिंग बनाने के लिए बिल्डरों को समय पर पानी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मनपा के विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

स्थानीय नागरीक सबीउल्ला खान का कहना है कि स्थानीय नगरसेवक द्वारा समय-समय पर पानी का टैंकर मुहैया कराया जा रहा है। जिसके चलते यहां की जनता को थोड़ी राहत है। उन्होंने कहा की नगरसेवक कप्तान मलिक द्वारा पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता तो यहां के लोग मनपा के अधिकारियों के घर जाने की तैयारी में थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *