Advertisement

नवोदय विद्यालय तेनुघाट में आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बीते 26 नवंबर को आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। युवा ग्राम सभा में कक्षा 9 और 11 की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

लोकतंत्र की पाठशाला आदर्श युवा ग्राम सभा में पंचायत की समस्या व विकास हेतु वार्ड सदस्य तथा ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सुझाव प्रस्तावों को मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा 6 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस आदर्श ग्राम सभा में मुखिया के रूप में छात्रा राजनंदनी महतो एवं पंचायत सचिव के रूप में दिव्या सिंह ने भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वही विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने अतिथियों का शॉल ओढाकर और बुके देकर सम्मानित किया।आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने आदर्श युवा ग्राम सभा आयोजन को अति उत्कृष्ट बताया और विस्तृत प्रकाश डाला। स्वागत भाषण प्राचार्य विपिन कुमार और संयोजक वरिय शिक्षक डॉ रविंद्र राम ने किया।इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, अन्विता त्रिपाठी, कुमार जयदेव, सहदेव राम सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों के बीच नाश्ता एवं टॉफी वितरण किए गए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *