रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 27 नवंबर को विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
बोकारो जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से सरस्वती वंदना मंच बोकारो की टीम ने लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंच की टीम ने आकर्षक गीतों और लघु नाटिकाओं के जरिये आमजन को प्रमाण पत्र पेंशन योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
टीम की प्रस्तुति से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यमों से जानकारी देने से योजनाओं को समझना आसान होता है। वे ज्यादा जुड़े रहना महसूस करते हैं। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसी लक्ष्य के तहत लगातार शिविर और प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर सरस्वती वंदना ग्रुप के कलाकार हेमकांत मिश्रा, संजय पाठक, प्रेम पाठक, अमित महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply