Advertisement

नंद घर पहल से पोषण, शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य में मजबूती ला रहा है-ईएसएल

रंजन वर्मा/कसमार(बोकारो)। ईएसएल स्टील लिमिटेड बोकारो ग्रामीण झारखंड में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी नंद घर पहल को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

हाल ही में सभी नंद घरों में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें बच्चों के लिए ड्राइंग, रंग भरने और कविता पाठ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गयी। उसरडीह नंद घर में ईएसएल के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिन्हा और कुणाल दरिपा ने बच्चों के साथ सहभागिता कर सामुदायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया। यह कार्यक्रम पोषण माह की सफलता के बाद आयोजित किया गया था, जिसमें माताओं को संतुलित आहार, स्तनपान और स्वच्छता पर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर शिशु संजीवनी के तहत मिलेट हलवा के नियमित वितरण से बच्चों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। गोद भराई व अन्नप्राशन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संदेशों से जोड़ा गया। सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि ईएसएल का लक्ष्य हर बच्चे को मजबूत स्वास्थ्य और आनंदमय शिक्षा प्रदान करना है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *