एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बीते 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिका व् सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय कि प्रधानाचार्य डॉ बी. आर. डे ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व् दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ बी. आर. डे ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। विद्यार्थियों को इसके मूल्यों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी एवं प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संविधान की उद्देश्यिका (प्रीएम्बल) का सामूहिक वाचन किया गया, जिसे विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका दिव्या सरोज द्वारा कराया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने संविधान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर आधारित भाषण, कविताएँ और नाट्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
विद्यालय की सामाजिक विज्ञान शिक्षिका स्वाति मलिका कुजुर ने संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संचालन मोहम्मद इमरान ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply