Advertisement

कोटगढ़-जामदा वाया बालजुड़ी मार्ग पर सड़क हादसा में दो युवक घायल

विधायक ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस भेजकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में कोटगढ़ से जामदा वाया बालजुड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर 26 नवंबर की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोड़ पर पहुंची मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवकों की पहचान बड़ाराईका रहिवासी कानू सिरका और बेहरा रहिवासी केराई के रूप में हुई है। दोनों युवक जामदा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुधबिला चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी और बिना रुके फरार हो गया।

इस दौरान संयोगवश नोआमुंडी कुदापी में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न कर लौट रहे जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विधायक सिंकू ने तत्काल टाटा स्टील प्रबंधन को मौके पर एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया।

कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस पहुंची, जिसमें विधायक स्वयं मौके पर जाकर दोनों घायलों को उठवाकर एंबुलेंस में शिफ्ट कराया और प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे के समय तुरंत मदद मिलना घायल युवकों के लिए जीवन रक्षक साबित हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *