Advertisement

स्व. जयपाल सिंह मुण्डा मेमोरियल हांकी प्रतियोगिता सेल मेघाहातुबुरू का शुभारंभ

मैच में रेलवे हाटिंग मेघा ने एक गोल कर जीत दर्ज की मैत्री मैच

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पूर्व ओलांपियन स्व. जयपाल सिंह मुण्डा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता सेल मेघाहातुबुरू का शुभारंभ 26 नवंबर को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि फिलिप हपदगडा (इंडियन ब्योरो ऑफ मांइस इंबिस्टगेसन) और संजय सिंह महाप्रबंधक (खान) ने हॉकी स्टिक से बाॅल हिट कर किया।

इससे पुर्व सर्वप्रथम स्व. जयपाल सिंह मुंडा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। ओपनिंग मैच मिर्चागडा किरीबुरू भरसेस तथा रेलवे हाटिंग मेघाहातुबुरू के बीच खेला गया। इस खेल में रेलवे हाटिंग मेघाहातुबुरू ने एक गोल कर मैत्री मैच में जीत दर्ज की। ओपनिंग मैच में विजेता टीम रेलवे हाटिंग मेघाहातुबुरू को मेडल व् ट्रॉफी से मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। महाप्रबंधक द्वारा मिर्चीगडा टीम को मेडल व ट्राफी से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेल आयोजक वीर सिंह मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में वर्ष 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
ज्ञात हो कि 9वीं जयपाल सिंह मुंडा मेमोरियल पुरूष हॉकी प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर तथा एक दिसंबर को सेमी फाइनल और 2 दिसंबर को फाइनल मैच होगा।

पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातबुरु मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह मे महाप्रबंधक मनिश राय, योगेश राम, संजय कुमार, डॉ मनोज, बीर सिंह मुण्डा, जयदीप महाराणा, सरगिया अंगरिया, इलियास भेंगरा, पीसी मांझी, अरविंद लाल, जेवियर मुण्डू, विजय नाग आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *