Advertisement

रेलकर्मियों ने दुहराई संविधान की उद्देशिका के प्रति प्रतिबद्धता

सोनपुर रेल मंडल में संविधान दिवस का हुआ आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेल मंडल मुख्यालय प्रांगण में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की आदि।

स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी संविधान सभा में एत‌द द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं पढ़ी गयी। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को संविधान के सिद्धांतों को अपने कार्य और जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *