लोक स्वास्थ्य मंत्री संजय सिंह ने किया विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने 26 नवंबर को सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मेला में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था संबंधी कमियों को सुनकर मंत्री भड़क गये और अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने 24 नहीं बल्कि 22 घंटे के भीतर कमियों को दूर कर सूचित करने के लिए कहा।
उद्घाटन के अवसर पर मंत्री सिंह ने कहा कि हरिहरक्षेत्र मेला विश्व प्रसिद्ध मेला है। ध्यान रहे कि किसी भी मेला यात्री को यहां पेयजल और शौचालय की समस्या से रूबरू नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं को पानी और शौचालय संबंधी कोई कष्ट न हो, इसका सख्ती से पालन किया जाए। ज्ञात हो कि पहली बार वैशाली जिला के हद में महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के टिकट पर जीत कर मंत्री बने संजय सिंह के साथ लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, लोजपा प्रदेश महासचिव अतुल कुमार सिंह, सारण जिला भाजपा सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह भी मौजूद थे।
इस मौके पर पत्रकारों ने मंत्री से कई सवाल पूछे, जिसमें एक यह भी सवाल था कि मेला क्षेत्र में पेयजल और शौचालयों की व्यस्था चुस्त -दुरुस्त नहीं है। और तो और ऐसे स्थानों पर नल और शौचालय बना दिए गए जहां एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ या किसी मेला यात्री को उस निर्माण से फायदा नहीं पहुंचा। इस बात पर मंत्री बिफर उठे और उन्होंने अधिकारियों को मेला में सभी व्यवस्था चुस्त – दुरुस्त रखने और कमियों को दूर करने का त्वरित आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद पटना में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिहार के सभी जिलों के सभी चालू, खराब, नव निर्मित, निर्माणाधीन और प्रस्तावित जल मीनारों की सूची मांगी है। क्योंकि नल जल योजना घर -घर से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 नवंबर को महुआ में वैशाली जिलास्तरीय विभागीय बैठक में चल रहे योजनाओं आदि की समीक्षा होगी। पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि महुआ की जनता ने भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देते हुए उन्हें 45 हजार वोटों से जिताया है।
![]()













Leave a Reply