Advertisement

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह, छपरा में 26 नवंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल एवं नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक ट्रैक के तहत युवा उत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विधाओं यथा समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन एवं वक्तृता के प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार विज्ञान मेला के तहत प्रदर्शनी का आयोजन 27 नवंबर को लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (इंजीनियरिंग कॉलेज) छपरा में होना निर्धारित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *